Lucknow में बाबा साहेब का अस्थिकलश सुरक्षित, मंत्री जयवीर सिंह ने अफवाहों को बताया निराधार

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. बी.आर. आंबेडकर के अस्थिकलश को हटाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिसे अब सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साफ किया है कि अस्थिकलश को स

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. बी.आर. आंबेडकर के अस्थिकलश को हटाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिसे अब सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साफ किया है कि अस्थिकलश को स्थानांतरित करने की खबरें गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाबा साहेब का अस्थिकलश स्मारक में पूरी तरह सुरक्षित है।

इस मामले को लेकर आंबेडकर महासभा के महासचिव अमरनाथ प्रजापति ने भी बयान जारी कर इन अटकलों को गलत बताया है। इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) और आजाद समाज पार्टी (ASP) जैसे संगठनों ने अस्थिकलश को हटाने की कथित योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार बाबा साहेब की विरासत को सहेजने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने यह भी बताया कि ऐशबाग स्थित आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का विकास कार्य अब अपने आखिरी चरण में है। इस पूरे प्रोजेक्ट को 31 जुलाई, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मारक के अलग-अलग हिस्सों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि इसे भव्य रूप दिया जा सके।

कार्य का विवरण लागत (करोड़ रुपये) वर्तमान स्थिति
मुख्य स्मारक परिसर निर्माण 43.69 पूरा हो चुका है
अत्याधुनिक प्रेक्षागृह (500 सीट) 44.43 90% काम पूरा
बाह्य विकास और लैंडस्केपिंग 16.20 85% काम पूरा
संग्रहालय का आंतरिक विकास 3.24 पूरा हो चुका है