Lucknow में दहेज के लिए पत्नी पर चाकू से हमला, बच्चों को छीनकर घर से निकाला
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है क
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और उसके दो मासूम बच्चों को भी छीन लिया गया।
पीड़िता Surabhi Srivastava ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2013 को Shashank Srivastava के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी थी। जब उसने इस मांग का विरोध किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
महिला का आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उस पर चाकू से हमला किया गया और उसे जबरन घर से निकाल दिया गया। इस बीच उसके दोनों बच्चे ससुराल वालों के पास ही हैं। लखनऊ पुलिस ने Surabhi Srivastava की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।