Lucknow में दो लोगों ने की आत्महत्या, एक शख्स पत्नी से विवाद के कारण था डिप्रेशन में
Lucknow: राजधानी लखनऊ से आत्महत्या की दो अलग-अलग दुखद खबरें सामने आई हैं। शनिवार रात को दो अलग-अलग इलाकों में दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजनों ने शव देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने
Lucknow: राजधानी लखनऊ से आत्महत्या की दो अलग-अलग दुखद खबरें सामने आई हैं। शनिवार रात को दो अलग-अलग इलाकों में दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजनों ने शव देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना कैसरबाग के घसियारी मंडी की है। यहां रहने वाले 48 साल के Alok Gupta ने अपने घर में फांसी लगा ली। Alok पेशे से मजदूर थे। उनके छोटे भाई Avinash ने बताया कि Alok की शादी करीब 14 साल पहले Gita Devi से हुई थी। दोनों के बीच कोर्ट में विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से Alok काफी समय से डिप्रेशन में थे। रविवार सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका पाया।
दूसरी घटना निगोहां के नारायण खेड़ा की है। यहां 28 साल के Avdesh Kumar ने शनिवार देर रात अपने घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक दोनों ही मामलों में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इन घटनाओं के पीछे की असल वजह क्या थी।