Lucknow में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान, डिप्टी सीएम बोले- डॉक्टर सिर्फ इलाज नहीं, मरीजों में जगाते हैं नई उम्मीद

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 1 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहाँ डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में स

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 1 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहाँ डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में सरकार के बड़े मंत्रियों ने शिरकत की और चिकित्सा समुदाय का आभार जताया।

उप मुख्यमंत्री Brijesh Pathak ने डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए कहा कि जब मरीज और उसके परिवार की उम्मीदें टूटने लगती हैं, तब डॉक्टर ही आशा की किरण बनकर सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारी का इलाज नहीं करते, बल्कि अपने व्यवहार, संवेदनशीलता और समर्पण से मरीजों का खोया हुआ आत्मविश्वास भी वापस लौटाते हैं।

वहीं लखनऊ के सरोजिनी नगर में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त मंत्री Suresh Khanna शामिल हुए। उन्होंने डॉक्टरों की भूमिका को समाज के लिए अमूल्य बताया और कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस साल 2026 की थीम ‘बिहाइंड द मास्क: हू हील्स द हीलर्स?’ रखी गई है। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) इस दिवस के आयोजन और इसकी आधिकारिक मान्यता में मुख्य भूमिका निभाता है।