Lucknow में डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, परिवार प्रयागराज गया था तो चोरों ने साफ किया घर
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। यहाँ एक डॉक्टर के घर में ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर अपने परिवार के साथ प्रया
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। यहाँ एक डॉक्टर के घर में ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर अपने परिवार के साथ प्रयागराज गए हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, चोरों ने न केवल कीमती सामान चुराया बल्कि सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इस चोरी की जानकारी तब मिली जब परिवार वापस लौटा।
लखनऊ में डॉक्टरों के घरों को निशाना बनाने वाली यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में गोमतीनगर के विरामखंड में एनएआरएचएम के पूर्व महाप्रबंधक डॉ. निशांत कुमार जायसवाल के घर से चोरों ने करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। डॉ. निशांत 12 जुलाई को परिवार के साथ नासिक गए थे और 20 जुलाई को लौटने पर उन्हें मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। उस मामले में आसपास सीसीटीवी न होने की वजह से पुलिस को आरोपियों का पता नहीं चल सका।
वहीं, 21 जुलाई को चिनहट थाना क्षेत्र में भी एक डॉक्टर के घर चोरी की कोशिश हुई थी। हालांकि, वहां एक पड़ोसी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी करने घुसी एक युवती को रंगे हाथों पकड़ लिया और चोरी का प्रयास विफल रहा।