Lucknow में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज दिव्यांग छात्रा मोबाइल टावर पर चढ़ी, लिखित आश्वासन के बाद उतरी
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पुलिस की सुस्ती से नाराज एक दिव्यांग छात्रा शुक्रवार को 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने महीनों बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है। करी
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पुलिस की सुस्ती से नाराज एक दिव्यांग छात्रा शुक्रवार को 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने महीनों बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर वह नीचे उतरी।
यह मामला डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा, जो एक हाथ से दिव्यांग है, ने अप्रैल महीने में अपने ही सहपाठी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। यह केस पारा थाने में दर्ज है, लेकिन छात्रा का कहना है कि पुलिस आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी।
छात्रा ने बताया कि वह आरोपी के साथ कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रही थी और युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, अब वह युवक शादी के लिए तैयार नहीं है, जबकि छात्रा अब भी उससे शादी करना चाहती है। इसी मानसिक तनाव और पुलिस की ढिलाई के कारण उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को समझाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रा सुरक्षित नीचे उतरी और पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने अब आरोपी छात्र के परिवार वालों को पूछताछ के लिए बुलाया है।