Lucknow में रेप के विरोध में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी दिव्यांग छात्रा, पुलिस के मनाने के बाद उतरी नीचे

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा इलाके में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक दिव्यांग छात्रा अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा ने आरोप लगा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा इलाके में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक दिव्यांग छात्रा अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके एक साथी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह छात्रा Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University में BA थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। वह एक हाथ से दिव्यांग है। छात्रा का आरोप है कि उसी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले उसके एक क्लासमेट ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन बाद में आरोपी के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी और उसने छात्रा से शादी करने से मना कर दिया।

छात्रा ने इस मामले की शिकायत पारा थाना (Para Police Station) में की थी, लेकिन जब उसे लगा कि पुलिस उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, तो उसने विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ने का फैसला किया। घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन ने करीब दो घंटे तक छात्रा को नीचे उतरने के लिए मनाया। सुबह करीब 7:30 बजे छात्रा सुरक्षित नीचे उतरी, जिसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।