Lucknow मंडल को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 41,229 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

UP/Lucknow: लखनऊ मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल के विकास के लिए 41,229 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 4,204 प्रोजेक्ट्स पर काम होगा, जिससे लखन

UP/Lucknow: लखनऊ मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल के विकास के लिए 41,229 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 4,204 प्रोजेक्ट्स पर काम होगा, जिससे लखनऊ समेत आसपास के छह जिलों की सूरत बदलेगी और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने साफ कहा कि सभी काम तय समय के अंदर और पूरी क्वालिटी के साथ पूरे होने चाहिए। अगर काम में देरी हुई या लापरवाही मिली, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इस योजना का फायदा लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर और लखीमपुर खीरी जिलों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि उन्हें अपने इलाके की जरूरतों का बेहतर पता होता है। इस महीने के अंत तक सभी कार्यों की स्वीकृति दिलाकर काम शुरू करने को कहा गया है।

प्रमुख फोकस क्षेत्र विवरण
सड़कें और पुल मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्टेट हाईवे, फ्लाईओवर और आरओबी/आरयूबी का निर्माण
कनेक्टिविटी जिला मुख्यालयों को चार-लेन से जोड़ना और सिंगल कनेक्टिविटी मार्ग बनाना
सुरक्षा और सुधार ब्लैक स्पॉट सुधार और चीनी मिलों की सड़कों का कायाकल्प
पुनर्वास प्रभावित नागरिकों का सम्मानजनक पुनर्वास और समय पर मुआवजा

विकास कार्यों के दौरान अगर किसी की जमीन या घर प्रभावित होता है, तो उन्हें उचित मुआवजा और सही तरीके से बसाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मई 2026 में भी लखनऊ में 413 करोड़ रुपये की 342 परियोजनाओं की शुरुआत की गई थी, जिसमें सड़क, नाला और सौंदर्यीकरण जैसे काम शामिल थे।