Lucknow जेल में गूंजे देशभक्ति के तराने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बंदियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Lucknow: लखनऊ जिला कारागार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का माहौल रहा। जेल परिसर में तिरंगा फहराया गया और दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अप

Lucknow: लखनऊ जिला कारागार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का माहौल रहा। जेल परिसर में तिरंगा फहराया गया और दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई और देशभक्ति के गीत गाए।

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर जेल के भीतर माहौल काफी सकारात्मक नजर आया। ध्वजारोहण के बाद बंदियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं कारागार मुख्यालय लखनऊ में महानिदेशक पीसी मीना ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन का काम सिर्फ सुरक्षा करना नहीं है, बल्कि बंदियों के सुधार और उन्हें समाज में दोबारा बसाने की कोशिश करना भी है।

शहर में इस दिन की धूम रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने छात्रों और कलाकारों को सम्मानित करते हुए एकता और सुरक्षा का संदेश दिया।