Lucknow: जिला फुटबॉल लीग में स्पोर्ट्स कॉलेज की जीत, एरो क्लब को 2-1 से हराया
Lucknow: राजधानी के चौक स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग के तहत एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ एरो क्लब को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स
Lucknow: राजधानी के चौक स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग के तहत एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ एरो क्लब को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने लीग में अपने खाते में पूरे अंक जोड़ लिए हैं।
मैच की शुरुआत काफी तेज रही और खेल के पांचवें ही मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज के नीतीश ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद खेल काफी कड़ा रहा और 29वें मिनट में अनुग्रह ने दूसरा गोल किया, जिससे टीम की स्थिति मजबूत हो गई। अंत में स्पोर्ट्स कॉलेज ने 2-1 के स्कोर के साथ जीत हासिल की।
इसी लीग के एक अन्य मुकाबले में टेकट्रो क्लब ने जबरदस्त खेल दिखाया और अली गंज स्पोर्टिंग को 4-0 के बड़े अंतर से हरा दिया।