Lucknow के ढखवा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अंबार, बच्चों को जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा

UP/Lucknow: ग्राम पंचायत ढखवा माल के प्राथमिक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की हालत बेहद खराब है। स्कूल परिसर में लंबे समय से गंदगी और झाड़ियों का ढेर लगा हुआ है, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे

UP/Lucknow: ग्राम पंचायत ढखवा माल के प्राथमिक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की हालत बेहद खराब है। स्कूल परिसर में लंबे समय से गंदगी और झाड़ियों का ढेर लगा हुआ है, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विद्यालय परिसर में फैली इस गंदगी के कारण बच्चों और वहां आने वाले लोगों को जहरीले जीव-जंतुओं के काटने का डर बना रहता है। साथ ही, गंदगी की वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय स्तर पर इस समस्या को लेकर चिंता जताई जा रही है क्योंकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।