Lucknow में शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर डिप्टी सीएम ने किया माल्यार्पण, सफाई अभियान में भी हुए शामिल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के कैंट विधानसभा मंडल-3 स्थित नाका हिंदोला चौराहे पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम Brajesh Pathak और बीजेपी महानगर अध्यक्ष Anand D

Lucknow: राजधानी लखनऊ के कैंट विधानसभा मंडल-3 स्थित नाका हिंदोला चौराहे पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम Brajesh Pathak और बीजेपी महानगर अध्यक्ष Anand Dwivedi ने शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया।

दोनों नेताओं ने केवल प्रतिमा पर माल्यार्पण ही नहीं किया, बल्कि खुद आगे बढ़कर प्रतिमा के आसपास की जगह की सफाई भी की। इस पहल के जरिए लोगों को स्वच्छता और शहीदों के सम्मान का संदेश देने की कोशिश की गई।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए शहीदों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शहीदों की प्रतिमाओं को साफ-सुथरा रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं Anand Dwivedi ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान उन बहादुर लोगों के बलिदान को याद करने का एक तरीका है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी।