Lucknow में डेंगू का खतरा बढ़ा, अब सिर्फ बारिश के मौसम तक सीमित नहीं रहा एडीज मच्छर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में डेंगू को लेकर नई चेतावनी सामने आई है। अब इस बीमारी को केवल बारिश के मौसम तक सीमित मानना खतरनाक हो सकता है। एडीज मच्छर अब अपने वातावरण के अनुसार ढल चुका है, जिसकी वजह से मानसून खत्म होने के बाद भ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में डेंगू को लेकर नई चेतावनी सामने आई है। अब इस बीमारी को केवल बारिश के मौसम तक सीमित मानना खतरनाक हो सकता है। एडीज मच्छर अब अपने वातावरण के अनुसार ढल चुका है, जिसकी वजह से मानसून खत्म होने के बाद भी इसका असर बना रहता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक बारिश और उसके बाद पैदा होने वाली गर्म और नम परिस्थितियां डेंगू के फैलने में मदद करती हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर अब घरों के अंदर ही पनप रहे हैं। एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं, इसलिए घर की सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। ये मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं और रुके हुए पानी में अंडे देते हैं।

चिकित्सा विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि फिलहाल इस बीमारी से बचाव के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे कूलर, गमलों, पुराने बर्तनों और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें ताकि पानी जमा न हो। साथ ही, अगर परिवार में कोई डेंगू से पीड़ित है, तो उसे मच्छरों के संपर्क से बचाना चाहिए ताकि बीमारी और न फैले।

स्वास्थ्य विभाग और सरकारी स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं। माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि मरीजों के लिए चार बेड का एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें मच्छरदानी की सुविधा दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मच्छरों से होने वाली बीमारियों पर सरकारी फोकस बढ़ाने की बात कही है।