Lucknow-Delhi बस ड्राइवर रील देखने में व्यस्त, 100 की रफ्तार पर दौड़ रही थी बस, वीडियो वायरल
UP/Lucknow: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एक प्राइवेट बस के ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में ड्राइवर गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर रील देखने में मग्न नजर आ रहा है। बस की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे
UP/Lucknow: लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एक प्राइवेट बस के ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में ड्राइवर गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर रील देखने में मग्न नजर आ रहा है। बस की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई जा रही है, जिससे यात्रियों की जान खतरे में थी।
यह घटना 3 जुलाई 2026 को सामने आई। वीडियो में दिख रहा है कि आलमबाग लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस का ड्राइवर और साथ बैठा कंडक्टर दोनों ही मोबाइल फोन में व्यस्त थे। लोगों ने इस लापरवाही के खिलाफ यूपी पुलिस, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और UPSRTC को टैग कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक्सप्रेसवे पर बसों के हादसों की बढ़ती संख्या ने आम यात्रियों के मन में डर पैदा कर दिया है। पिछले कुछ समय में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। 1 जुलाई को उन्नाव के पास एक स्लीपर बस कार से टकराकर पलट गई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हुए। शुरुआती जांच में ड्राइवर के सोने की बात सामने आई थी।
इसी तरह 30 जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही एक निजी बस ट्रेलर से टकरा गई थी। 26 मई को भी उन्नाव में एक डबल डेकर AC बस पलटने से 6 लोगों की जान गई और 21 घायल हुए। 22 मई को फिरोजाबाद में एक बस डंपर से टकराकर जल गई थी, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई।
फरवरी महीने में भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल के पास एक डबल डेकर बस पलटने से 5 लोगों की मौत हुई और 45 घायल हुए। इस मामले में ड्राइवर सोमपाल को हिरासत में लेकर बीएनएस की धारा 105 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एक घायल यात्री ने आरोप लगाया था कि ड्राइवर नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।