Lucknow में नशे में धुत DCM चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 किमी तक घिसटती रही मोटरसाइकिल
Lucknow: राजधानी के स्कूटर इंडिया चौराहे पर शनिवार रात एक भयानक हादसा हुआ. नशे में धुत एक DCM चालक ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि मोटरसाइकिल गाड़ी के नीचे फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही. इस घटना के दौरान
Lucknow: राजधानी के स्कूटर इंडिया चौराहे पर शनिवार रात एक भयानक हादसा हुआ. नशे में धुत एक DCM चालक ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि मोटरसाइकिल गाड़ी के नीचे फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही. इस घटना के दौरान बाइक से लगातार चिंगारियां निकल रही थीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई क्योंकि DCM में सीएनजी सिलेंडर लदे हुए थे.
जानकारी के मुताबिक यह घटना 11 जुलाई की रात करीब 10 बजे की है. बाइक सवार शिवांश मिश्रा बंथरा के सैदपुर पुरही के रहने वाले हैं और हजरतगंज की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. गनीमत रही कि शिवांश हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी बाइक गाड़ी के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी. गाड़ी में CNG सिलेंडर होने के कारण चिंगारियों से बड़े विस्फोट का खतरा पैदा हो गया था.
कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया. टीआई प्रभारी नाइट राजेश कुमार, कांस्टेबल पुष्कल सिंह और मयंक सिंह ने तत्परता दिखाते हुए DCM का पीछा किया. पुलिस ने दरोगा खेड़ा के पास अपनी जीप आगे अड़ाकर गाड़ी को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान उन्नाव जिले के सोहरामऊ निवासी सज्जन के रूप में हुई है, जो हादसे के समय नशे की हालत में था.
पुलिस ने बताया कि गाड़ी का नंबर UP32 TN 9240 है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि ज्वलनशील सामान ले जाते समय सावधानी बरतें और किसी भी तरह की टक्कर या असामान्य आवाज आने पर तुरंत गाड़ी रोककर जांच करें.