Lucknow में जवान की मौत पर बवाल, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सीआरपीएफ जवान विनीत सिंह की मौत के बाद उनके परिवार ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार देर रात जब जवान का शव घर पहुंचा, तो परिजनों ने उसे सड़क पर रखकर हंगामा किया। परिवार ने जवान की मौत को संदि

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सीआरपीएफ जवान विनीत सिंह की मौत के बाद उनके परिवार ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार देर रात जब जवान का शव घर पहुंचा, तो परिजनों ने उसे सड़क पर रखकर हंगामा किया। परिवार ने जवान की मौत को संदिग्ध बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

37 साल के विनीत सिंह मणिपुर के मोतबंग में सीआरपीएफ की सी-112वीं बटालियन में तैनात थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने इस मामले में विनीत की मौत का कारण संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई आत्महत्या बताया था। विभाग के इस बयान पर परिवार ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि विनीत आत्महत्या नहीं कर सकते थे। परिजनों का आरोप था कि बिना पूरी जांच के विभाग ने गलत बयान जारी कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के सलेमपुर पतौरा इलाके में काफी तनाव रहा, जहां मृतक के पिता देशराज सिंह और अन्य सदस्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। अंत में अधिकारियों ने विनीत सिंह का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया गया।