Lucknow में CRPF के 88वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण, RAF ने लगाया फलदार और छायादार पौधे

Lucknow: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लखनऊ स्थित 91वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), बिजनौर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के मार्गदर्शन

Lucknow: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर लखनऊ स्थित 91वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), बिजनौर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।

इस अभियान के दौरान परिसर में आम, अमरूद, कटहल और जामुन जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा पाने, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने में पेड़ों की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने सभी जवानों और आम नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों को वर्षा ऋतु में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कई बड़े अधिकारी शामिल हुए, जिनमें उप महानिरीक्षक (रेंज लखनऊ) सतेंद्र नाथ मिश्रा, उप महानिरीक्षक चिकित्सक डॉ. ओ. बी. सिंह और पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद शामिल थे। इसके अलावा द्वितीय कमान अधिकारी सोहन सिंह, विवेक कुमार सिंह, उप कमांडेंट गीता यादव, अरुण कुमार तिवारी, एसएमओ डॉ. अभिषेक पाण्डेय और बिजनौर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी और महिला कार्मिकों ने भी हिस्सा लिया।

बता दें कि पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम पहले भी चलाई गई थी। इससे पहले 18 जुलाई 2026 को भी 91वीं आरएएफ वाहिनी परिसर में “पौधरोपण महायज्ञ” अभियान के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए थे।