Lucknow में रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला, कार सवार बदमाशों ने डंडों और रॉड से पीटा

Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में रंगदारी को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कार में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने

Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में रंगदारी को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। कार में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदपुर मजरा के रहने वाले अखिलेश कुमार शुक्रवार रात लगभग 10:45 बजे बजरंग चौराहे के पास थे। तभी चेतराम, रितिक रावत, सूरज रावत और करण रावत समेत 8 से 10 लोग कार से आए और उन पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में अखिलेश बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद 10,000 रुपये महीने की रंगदारी न देने की वजह से हुआ। बदमाशों ने अखिलेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।