Lucknow में सिरफिरे क्लासमेट ने छात्रा का गला रेतकर किया मर्डर, खुद भी फंदे से लटका
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक BCA छात्रा की उसके ही क्लासमेट ने घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद को फांसी लगाकर जान देने की
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक BCA छात्रा की उसके ही क्लासमेट ने घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
मृतक छात्रा की पहचान स्मृति पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमेठी की रहने वाली थी और पारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नरपतखेड़ा में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्मृति का क्लासमेट था और उसका प्रेमी बताया जा रहा है। आरोपी ने पहले स्मृति का गला रेता और फिर खुद को फंदे से लटका लिया।
सूचना मिलते ही पारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। DCP West कमलेश कुमार दीक्षित ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं। जब पुलिस पहुंची तब तक आरोपी बेहोश हो चुका था, जिसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। स्मृति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और आरोपी के होश में आने के बाद उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी।