Lucknow में कोर्ट के बाहर युवक की पिटाई और लूट, 51 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला पुरानी हाईकोर्ट के पास का बता
Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला पुरानी हाईकोर्ट के पास का बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए कृष्णानगर के बल्दीखेड़ा निवासी अनुज तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है। अनुज का आरोप है कि पुरानी हाईकोर्ट परिसर के बाहर रोडवेज वर्कशॉप के सामने कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि वहां उनकी जमकर पिटाई की गई और उनका सामान लूट लिया गया।
यह पूरी घटना 3 अक्टूबर 2025 को हुई थी, लेकिन पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को वजीरगंज थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब शिकायत में नामजद और अज्ञात लोगों की जांच कर रही है।