Lucknow में निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, लखीमपुर खीरी का रहने वाला था मृतक

Lucknow: राजधानी लखनऊ के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक युवक 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा Shalimar One World प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन साइ

Lucknow: राजधानी लखनऊ के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक युवक 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा Shalimar One World प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ है।

मृतक की पहचान शादाब उर्फ सानू के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 25 साल थी। शादाब लखीमपुर खीरी के बेहजम क्षेत्र के मलिगवा का रहने वाला था और वह पूर्व प्रधान इमाम खान का सबसे छोटा बेटा था। बताया गया कि वह 12 मंजिला निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गया।