Lucknow में कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, युवाओं को ‘गटर छाप’ कहने पर मचा बवाल
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी की। यह पूरा विवाद कंगना रनौत द्वारा युव
Lucknow: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी की। यह पूरा विवाद कंगना रनौत द्वारा युवाओं के लिए इस्तेमाल किए गए एक विवादित शब्द को लेकर शुरू हुआ है।
दरअसल, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर CJP (Cockroach Janta Party) के विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं और महिलाओं पर निशाना साधा था। उन्होंने इन प्रदर्शनकारियों को “Gen G” यानी “Generation Gutter” (गटर छाप) कहा। कंगना ने आरोप लगाया कि ये युवा बिना किसी जिम्मेदारी के आजादी की बात करते हैं और माता-पिता की कमाई पर पलते हुए नशा और शराब को अपनी आजादी मानते हैं। उन्होंने युवा हिंदू महिलाओं को “बदसूरत और भ्रष्ट” भी बताया।
कंगना के इस बयान के बाद विपक्षी दलों में काफी गुस्सा है। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि सांसद ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुए व्यवहार पर चिंता क्यों नहीं जताई। वहीं, AIMIM नेता वारिस पठान ने मांग की है कि कंगना रनौत को Gen Z प्रदर्शनकारियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।