Lucknow में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग, कांग्रेस नेता ने दी तहरीर

Lucknow: नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत मुश्किल में फंस सकती हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने लखनऊ के हुस

Lucknow: नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत मुश्किल में फंस सकती हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

पूरा मामला 30 जुलाई 2026 के एक सार्वजनिक बयान से जुड़ा है, जो सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर काफी वायरल हुआ। कांग्रेस नेता अनामिका यादव ने 1 अगस्त 2026 को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारी युवाओं, छात्र-छात्राओं और महिलाओं के लिए ‘गटर जनरेशन’ जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के माता-पिता के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है।

कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के बयान से नई पीढ़ी, महिलाओं और युवाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। पार्टी ने आरोप लगाया कि ऐसे शब्दों से समाज में आक्रोश बढ़ सकता है और सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है। अनामिका यादव ने पुलिस से अनुरोध किया है कि बयान से संबंधित मूल वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा जाए और संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।