Lucknow में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला कोचिंग टीचर गिरफ्तार, एक साल से कर रहा था शोषण
Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक कोचिंग टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ एक शिक्षक पिछले एक साल से अपनी ही 14 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और माम
Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक कोचिंग टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ एक शिक्षक पिछले एक साल से अपनी ही 14 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला राजाजीपुरम स्थित निखिल क्लासेस कोचिंग सेंटर का है। आरोपी शिक्षक विवेक तिवारी, जो आलमबाग के श्रम विहार नगर का रहने वाला है, यहाँ केमिस्ट्री पढ़ाता था। वह खुद को वकील भी बताता है। आरोप है कि उसने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के परिवार को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल में विवेक की अश्लील चैट भी देखी थी।
इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक छात्रा को ब्लैकमेल भी करता था। आरोप है कि उसने डरा-धमकाकर छात्रा से उसके अपने ही घर से नकदी और सोने की अंगूठी चोरी करवाई। जब परिजनों ने विरोध किया और शिकायत की, तो आरोपी और कोचिंग संचालक निखिल तिवारी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
तालकटोरा पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी विवेक तिवारी को उसके मवैया स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।