Lucknow के CMS स्कूल का नीट में जलवा, 7 छात्रों ने हासिल किया 99 परसेंटाइल से ज्यादा स्कोर

Lucknow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (UG) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के छात्रों ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के कुल 78 छात्रों ने कट-ऑफ पार किया है, जबकि

Lucknow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (UG) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के छात्रों ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के कुल 78 छात्रों ने कट-ऑफ पार किया है, जबकि सात छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

नीट की यह री-परीक्षा 21 जून 2026 को हुई थी और इसके परिणाम 16 जुलाई को जारी किए गए। NTA ने समय पर नतीजे जारी किए हैं ताकि मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन और काउंसलिंग का काम बिना किसी देरी के शुरू हो सके। सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

CMS की निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने सफल छात्रों को बधाई दी है। स्कूल के टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट इस प्रकार है:

छात्र का नाम अंक (720 में से) परसेंटाइल
अमोल सागर 644 99.90
प्रशस्ति त्रिपाठी 643 99.89
आकृति श्रीवास्तव 626 99.79
अनामिका यादव 602 99.52
हर्षित वर्मा 593 99.36
विदिशा सिंह 590 99.30
श्रेया वर्मा 590 99.30

अगर पूरे देश की बात करें तो पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 715 अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस साल करीब 20 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 11.21 लाख छात्र पास हुए हैं। खास बात यह है कि पास होने वाले छात्रों में 58% से ज्यादा लड़कियां हैं।

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने भी इस बार कमाल किया है, जहां राज्य से सबसे ज्यादा 1.07 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस साल की परीक्षा में 19 छात्रों ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 138 छात्र ऐसे रहे जिन्होंने 690 या उससे अधिक स्कोर किया है।