Lucknow में डॉक्टरों का कमाल, 480 ग्राम की बच्ची को मिला नया जीवन, बनाया UP का नया रिकॉर्ड

Lucknow: राजधानी के डालीगंज स्थित Children Medical Center (CMC) के डॉक्टरों ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। अस्पताल की टीम ने एक ऐसी बच्ची की जान बचाई है, जिसका जन्म समय से काफी पहले हुआ था और वजन सिर्फ 480 ग्राम था

Lucknow: राजधानी के डालीगंज स्थित Children Medical Center (CMC) के डॉक्टरों ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। अस्पताल की टीम ने एक ऐसी बच्ची की जान बचाई है, जिसका जन्म समय से काफी पहले हुआ था और वजन सिर्फ 480 ग्राम था। 84 दिनों तक NICU में चले इलाज के बाद अब यह बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है।

यह बच्ची गर्भावस्था के 26वें हफ्ते में ही पैदा हो गई थी। जन्म के समय उसकी हालत बहुत नाजुक थी, जिसकी वजह से उसे लंबे समय तक ventilator सपोर्ट पर रखना पड़ा। अस्पताल के Medical Director डॉ. आशुतोष वर्मा ने बताया कि इतने कम वजन वाले बच्चे को बचाना बहुत चुनौतीपूर्ण काम था। इसके लिए आधुनिक मेडिकल तकनीक और डॉक्टरों व नर्सों की टीम ने 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी।

डॉक्टरों के मुताबिक, यह मामला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे कम वजन वाले बच्चे के बचने का रिकॉर्ड 685 ग्राम था, जिसे इस बच्ची ने तोड़ दिया है। अब 480 ग्राम वजन वाली यह बच्ची स्वस्थ होकर घर गई है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

ताजा जानकारी के अनुसार, बच्ची का वजन अब बढ़कर 770 ग्राम हो गया है। वह अब बिना किसी ऑक्सीजन सपोर्ट के सामान्य रूप से सांस ले रही है और हर 3 घंटे में दूध पी रही है। उसके स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर्स अब स्थिर हैं। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों का कहना है कि 500 ग्राम से कम वजन वाले नवजात को बचाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी मानी जाती है, जो केवल एडवांस NICU और पूरी टीम की सतर्कता से ही संभव हो पाया।