Lucknow में CM हेल्पलाइन कर्मचारियों का हंगामा, वेतन नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे 250 से ज्यादा लोग
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी अपने बकाया वेतन के लिए सड़कों पर उतर आए। विभूति खंड स्थित साइबर टावर के बाहर करीब 2
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी अपने बकाया वेतन के लिए सड़कों पर उतर आए। विभूति खंड स्थित साइबर टावर के बाहर करीब 250 से ज्यादा कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की और अपनी सैलरी जल्द से जल्द देने की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर जमकर विरोध जताया। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब 1076 हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने वेतन को लेकर आवाज उठाई हो।
इससे पहले अप्रैल 2026 में भी इन कर्मचारियों ने शोषण और वेतन विवाद को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था। उस समय 200 से ज्यादा लोग मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर कूच कर गए थे। तब कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें 15,000 रुपये के वादे के बजाय केवल 7,000 से 8,000 रुपये मिल रहे हैं। उस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और यूपीडेस्को (UPDESCO) की प्रबंध निदेशक नेहा जैन को मामले की समीक्षा कर समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने वेतन वृद्धि पर सहमति जताई थी और कर्मचारी काम पर लौटे थे।