Lucknow के सिविल अस्पताल में पहली बार हुई जटिल स्पाइन सर्जरी, पैरालिसिस के खतरे से बचा मरीज
Lucknow: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में अब गंभीर बीमारियों का इलाज आसान हो गया है। अस्पताल में न्यूरोसर्जन की तैनाती के बाद पहली बार एक जटिल स्पाइन सर्जरी की गई है। इस ऑपरेशन के जरिए एक मरीज को पैरालिसिस के
Lucknow: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में अब गंभीर बीमारियों का इलाज आसान हो गया है। अस्पताल में न्यूरोसर्जन की तैनाती के बाद पहली बार एक जटिल स्पाइन सर्जरी की गई है। इस ऑपरेशन के जरिए एक मरीज को पैरालिसिस के खतरे से बाहर निकाला गया है, जो पिछले डेढ़ साल से असहनीय दर्द से जूझ रहा था।
यह मामला सिद्धार्थनगर जिले के मधुकरपुर गांव के निवासी विनय तिवारी का था। 37 साल के विनय को रीढ़ की हड्डी में टीबी (TB) की वजह से दबाव था, जिससे उनके पैरों की ताकत कम हो रही थी। न्यूरोसर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने मरीज की स्थिति का आकलन कर सर्जरी की। इस पूरी प्रक्रिया में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब संतोषजनक है और वह न्यूरोसर्जरी वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक विनय के पैरों में अब ताकत वापस आने लगी है और वह पैरों को हिला पा रहे हैं। मरीज की पत्नी सोनी तिवारी ने अस्पताल के डॉक्टरों और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है।
बता दें कि सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को बढ़ाने की तैयारी काफी समय से चल रही थी। फरवरी 2021 में ही अस्पताल में 300 बेड बढ़ाने और न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रो-सर्जरी और यूरो-सर्जरी जैसी सुविधाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसी कड़ी में 15 जुलाई 2026 से न्यूरोसर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी जैसी सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद अब यह पहली सफल जटिल सर्जरी संपन्न हुई है।