Lucknow के चुटकी भंडार स्कूल के शिक्षकों का वेतन जल्द होगा जारी, DIOS ने मांगा बिल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। स्कूल के दो दर्जन से ज्यादा स्टाफ का मई महीने का वेतन जल्द मिल जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने स्क
Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। स्कूल के दो दर्जन से ज्यादा स्टाफ का मई महीने का वेतन जल्द मिल जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने स्कूल मैनेजमेंट को निर्देश दिए हैं कि वे वेतन के बिल जल्द से जल्द भेजें ताकि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
यह मामला काफी समय से अटका हुआ था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुत के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने DIOS से अपनी सैलरी दिलाने की मांग की थी। शिक्षकों का आरोप था कि स्कूल मैनेजर की लापरवाही और रुकावट की वजह से उनके बिल साइन नहीं हो रहे थे। इस वजह से कई शिक्षक अपनी होम लोन और बच्चों की पढ़ाई की EMI भरने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे।
शिक्षकों की परेशानी सिर्फ वेतन तक सीमित नहीं थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल की जर्जर बिल्डिंग को सील कर दिया गया था, जिससे स्कूल के सामने दोहरा संकट खड़ा हो गया था। DIOS राकेश कुमार पांडेय के मुताबिक, बिल्डिंग सील होने के बाद 25 छात्रों को दूसरे सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। कोर्ट ने मैनेजमेंट को बिल्डिंग के पुनर्निर्माण की अनुमति दी है और सरकार की ‘अलंकार योजना’ के तहत मदद लेने को कहा है।
मैनेजमेंट ने स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए DIOS से दो करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। हालांकि, अलंकार योजना के तहत 100 से 250 छात्रों वाले स्कूलों को अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, जिसमें 75 प्रतिशत हिस्सा सरकार देती है। चूंकि नई बिल्डिंग का अनुमानित खर्च करीब तीन करोड़ रुपये है, इसलिए यह सरकारी मदद काफी कम पड़ रही है। अब स्कूल मैनेजमेंट डोनेशन और CSR फंड के जरिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा है।