Lucknow में स्कूटी पार्किंग विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, पुलिस ने पकड़े 3 आरोपी
Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में मामूली बात पर हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां स्कूटी पार्क करने के विवाद में एक पिता और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार
Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में मामूली बात पर हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां स्कूटी पार्क करने के विवाद में एक पिता और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी घटना चौक के राजाबाजार नाला बेगमगंज इलाके की है। पीड़ित विनोद यादव ने जब अपनी स्कूटी खड़ी की, तो इस बात को लेकर पड़ोसियों के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने विनोद यादव और उनके बेटों पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
चौक पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी पिता और उसके दो बेटों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। बरामद सामान में लोहे की रॉड, डंडे और खून से सना एक गमछा शामिल है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।