Lucknow में स्कूली बच्चों से भरी वैन पर हमला, कांवड़ियों की वेशभूषा में आए युवकों ने फोड़े शीशे
Lucknow/Chowk: लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी एक वैन पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना चरक चौराहे पर हुई, जहां मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने वैन के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से
Lucknow/Chowk: लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी एक वैन पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना चरक चौराहे पर हुई, जहां मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने वैन के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से वैन में सवार बच्चे बुरी तरह डर गए।
जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाले युवक कांवड़ियों की वेशभूषा में थे और मोटरसाइकिल पर सवार थे। वैन और बाइक के बीच हुई हल्की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद युवकों ने वैन पर पथराव किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त (ASP) शुभम कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वाहनों के बीच विवाद के बाद हुई तोड़फोड़ थी, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे पथराव बताया है। चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय और उनकी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस अब इस मामले में दोषियों की तलाश में जुटी है।