Lucknow में पैसे वापस मांगने पर युवक की पिटाई, 4 दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कटरा अजमबेग में एक युवक ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, जिससे नाराज होकर चार दबंगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार रा

Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कटरा अजमबेग में एक युवक ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, जिससे नाराज होकर चार दबंगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा।

पीड़ित मो. कुमैल के मुताबिक, उसने आरोपी समीर को कुछ पैसे दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो समीर अपने साथियों अली तैय्यब, गोगा और अर्सलान के साथ मिलकर वहां पहुंचा। इन चारों ने मिलकर कुमैल की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।