Lucknow में रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाश CCTV में कैद
Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में रंगदारी मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने बदमाशों को पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद उन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यु
Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में रंगदारी मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने बदमाशों को पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद उन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं। पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत चौक थाने में की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।