Lucknow में बिस्कुट-नमकीन की दुकान में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में सोमवार शाम को एक दुकान में अचानक आग लग गई। यह घटना अकबरी गेट के पास स्थित अहमद हुसैन अपार्टमेंट की है, जहाँ बिस्कुट और नमकीन की दुकान थी। आग की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और

Lucknow: राजधानी के चौक इलाके में सोमवार शाम को एक दुकान में अचानक आग लग गई। यह घटना अकबरी गेट के पास स्थित अहमद हुसैन अपार्टमेंट की है, जहाँ बिस्कुट और नमकीन की दुकान थी। आग की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी कोशिशें कीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग पर काबू पाने की वजह से इसे आसपास की अन्य दुकानों और घरों में फैलने से रोक लिया गया।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के असली कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।