Lucknow में छेड़खानी और किडनैपिंग की कोशिश, तेजाब बताकर फेंका पानी; 8 लोगों पर FIR

Lucknow/Chinhut: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवती के साथ छेड़खानी और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने युवती को डरान

Lucknow/Chinhut: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवती के साथ छेड़खानी और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने युवती को डराने के लिए उसके चेहरे पर पानी फेंका और दावा किया कि वह तेजाब है।

यह पूरा मामला साल 2025 का है। पीड़िता के अनुसार 25 सितंबर 2025 को इमरान, रिजवान, मोमिन, अरमान और बबलू ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद 7 अक्टूबर 2025 को इमरान और उसके साथियों ने युवती का अपहरण करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उसे डराने के लिए चेहरे पर पानी फेंका और उसे तेजाब बताया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो रेशमा, रुकसाना और मेहरूनिशा ने उसे बेल्ट से पीटा। इस घटना के बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फरवरी में कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट के निर्देश मिलने के बाद 8 अगस्त 2026 को चिनहट पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

चिनहट पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सबूत जुटा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।