Lucknow में चिनहट तिराहे के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने की पहचान की अपील
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव चिनहट तिराहे के पास स्थित गोविंद प्लाजा के पास बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव चिनहट तिराहे के पास स्थित गोविंद प्लाजा के पास बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक यह मामला 5 जुलाई 2026 का है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस ने आम लोगों से मदद मांगी है। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले या कोई व्यक्ति लापता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें ताकि शव की शिनाख्त की जा सके।