Lucknow के चिनहट में रेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता ने लगाया पीछा कर धमकाने का आरोप
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक युवती ने बलात्कार के आरोपी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाराबंकी की रहने वाली इस पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है और उसे डरा-धमका रह
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक युवती ने बलात्कार के आरोपी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाराबंकी की रहने वाली इस पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है और उसे डरा-धमका रहा है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में की है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिनके जरिए वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। अब जब मामला कानूनी रूप ले चुका है, तो आरोपी और उसके साथी पैरवी के दौरान पीड़िता का पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं ताकि वह केस वापस ले ले।
चिनहट पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को संज्ञान में लिया है और आरोपी की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।