Lucknow के चिनहट थाने में लगी आग, माल मुकदमाती में भड़की लपटें; पुलिस ने तुरंत पाया काबू
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के पीछे रखे माल मुकदमाती में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाई और आग को फैलने से रोक लिया
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के पीछे रखे माल मुकदमाती में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाई और आग को फैलने से रोक लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग थाने के पिछले हिस्से में रखे माल मुकदमाती (केस प्रॉपर्टी) में लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसे अज्ञात कारणों से शुरू हुई घटना बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।