Lucknow में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, चिनहट पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शादी का वादा करके एक युवती का यौन शोषण करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में काफी तेजी दिखाते हुए शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी महताब अली को गिरफ्
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शादी का वादा करके एक युवती का यौन शोषण करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में काफी तेजी दिखाते हुए शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी महताब अली को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महताब अली ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ यौन शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी और उसके पिता ने मदद करने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज की और उसे धमकाया।
युवती की शिकायत मिलने के बाद चिनहट पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी महताब अली को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।