Lucknow में नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चिनहट पुलिस ने अंबेडकर मूर्ति तिराहे से पकड़ा

Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, ग

Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 22 साल के सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो राम किशोर का बेटा है। चिनहट थाना पुलिस ने सुमित कुमार को 18 जून को गोयला स्थित अंबेडकर मूर्ति तिराहे से पकड़ा। पुलिस कमिश्नरेट के तहत हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है।