Lucknow में नहर में नहाने गया 12 साल का किशोर डूबा, SDRF की टीम देर रात तक खोजती रही
Lucknow/Chinhat : लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां इंदिरा नहर की खारजा शाखा में रविवार दोपहर नहाने गया एक 12 साल का बच्चा पानी के तेज बहाव की वजह से डूब गया। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा ह
Lucknow/Chinhat : लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां इंदिरा नहर की खारजा शाखा में रविवार दोपहर नहाने गया एक 12 साल का बच्चा पानी के तेज बहाव की वजह से डूब गया। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चा अब तक लापता है।
जानकारी के मुताबिक, यह किशोर अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वह उसमें डूब गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर SDRF की टीम और गोताखोरों को बुलाया गया। बचाव दल ने रविवार देर रात तक नहर में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस और प्रशासन की टीमें अभी भी उसे ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।