Lucknow के चिनहट में कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर तक दिखा धुंवा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसका काला धुंवा एक किलोमीटर दूर तक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसका काला धुंवा एक किलोमीटर दूर तक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की ताकि आसपास के इलाकों को बचाया जा सके। आग की वजह से इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई और धुंवा फैलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।