Lucknow में गोदाम की दीवार गिरी, नाई और ग्राहक घायल, लोहिया अस्पताल रेफर

Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ महात्मा गांधी अस्पताल के पास एक गोदाम की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादस

Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ महात्मा गांधी अस्पताल के पास एक गोदाम की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त एक व्यक्ति बाल-दाढ़ी बनवा रहा था। दीवार गिरने से वह व्यक्ति और वहां काम कर रहा नाई दोनों ही मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।