Lucknow में रंगदारी न देने पर छात्र की Fortuner में तोड़फोड़, ईंट-रॉड से फोड़े कार के शीशे

Lucknow/Chinhat : लखनऊ के चिनहट इलाके में रंगदारी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एमिटी यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र की महंगी फॉर्च्यूनर कार को बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोप है कि रंगदारी की मांग पूरी न करने पर

Lucknow/Chinhat : लखनऊ के चिनहट इलाके में रंगदारी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एमिटी यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र की महंगी फॉर्च्यूनर कार को बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोप है कि रंगदारी की मांग पूरी न करने पर गैंग ने कार के सभी शीशे तोड़ दिए।

पीड़ित निखिल यादव ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि मानस मिश्रा, आदित्य सिंह उर्फ अपराधी, युवराज सिंह और शौर्य शाही समेत कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनकी कार पर हमला किया। हमलावरों ने ईंट और रॉड का इस्तेमाल किया जिससे गाड़ी के सभी शीशे चकनाचूर हो गए।

निखिल यादव का यह भी आरोप है कि इस घटना से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी और मना करने पर इस तरह की हिंसा को अंजाम दिया गया।