Lucknow में रंगदारी न देने पर छात्र की Fortuner में तोड़फोड़, ईंट-रॉड से फोड़े कार के शीशे

Lucknow/Chinhat: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रंगदारी को लेकर एक गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एमिटी यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र की महंगी फॉर्च्यूनर कार को निशाना बनाया गया, जिसमें हमलावरों ने ईंट और रॉ

Lucknow/Chinhat: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रंगदारी को लेकर एक गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एमिटी यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र की महंगी फॉर्च्यूनर कार को निशाना बनाया गया, जिसमें हमलावरों ने ईंट और रॉड से जमकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित निखिल यादव ने आरोप लगाया है कि मानस मिश्रा, आदित्य सिंह उर्फ अपराधी, युवराज सिंह और शौर्य शाही समेत कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनकी कार के सभी शीशे तोड़ दिए। निखिल के मुताबिक, यह हमला उन्हें रंगदारी न देने की वजह से किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी उन्हें पहले से ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किस तरह से गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया और आरोपियों की अब तक की गतिविधियों का क्या रिकॉर्ड रहा है।