Lucknow में घर में घुसकर फायरिंग, दबंगों ने कार तोड़ी और परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी

Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार सुबह एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। दबंगों ने घर में घुसकर फायरिंग की और तोड़फोड़ मचाई। आरोपियों ने परिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत

Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार सुबह एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। दबंगों ने घर में घुसकर फायरिंग की और तोड़फोड़ मचाई। आरोपियों ने परिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना 4 अगस्त, 2026 की सुबह करीब 7 बजे कंचनपुर मटियारी की है। यहां रहने वाले सुनील कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि विक्रम, त्रिपुरारी शुक्ला, शालिनी शुक्ला और 8-10 अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। हमलावरों ने धारदार हथियारों से सुनील कुमार उपाध्याय पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और पिस्टल तानकर फायरिंग की।

आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार (UP32MR3276) के शीशे लोहे की रॉड से तोड़ दिए और सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब कर दिए। हमलावरों ने घर के अंदर काफी तोड़फोड़ की और गैस का रेगुलेटर खोल दिया। गनीमत रही कि सुनील उपाध्याय की पत्नी ने समय रहते रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घबराए परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।