Lucknow में सड़क हादसे ने ली मासूम की जान, ई-रिक्शा पलटने से छात्र की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल
Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 13 साल के एक छात्र की जान चली गई। गुरुवार शाम सतरिख रोड पर एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया, जिससे उसमें लदा भारी सामान बाहर निकल आया और पास खड़े एक बच्चे
Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 13 साल के एक छात्र की जान चली गई। गुरुवार शाम सतरिख रोड पर एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया, जिससे उसमें लदा भारी सामान बाहर निकल आया और पास खड़े एक बच्चे की गर्दन में घुस गया।
मृतक की पहचान एलमान अली उर्फ शानू के रूप में हुई है, जो कक्षा 5 का छात्र था और चिनहट के सराय शेख सतरिख रोड का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, शानू एक साइकिल की दुकान पर अपना पंचर बनवा रहा था। तभी वहां से गुजर रहा शटरिंग का सामान लदा ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर पलट गया। ई-रिक्शा पर करीब तीन क्विंटल शटरिंग का सामान लदा था, जिसमें से एक नुकीला लोहे का एंगल निकला और सीधे शानू की गर्दन के आर-पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता अनवर अहमद मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस ने ई-रिक्शा चालक हरद्वारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब परिजनों से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
इस घटना के बीच लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को पूरे शहर में एक बड़ा अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान अवैध यात्री वाहनों और गलत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59 वाहन जब्त किए गए और 3,675 चालान काटे गए। पुलिस ने पॉलिटेक्निक-चिनहट खंड और आसपास की सड़कों पर 153 ऐसे पॉइंट्स की पहचान की है जहां भीड़भाड़ रहती है और जिन्हें सुधारने की जरूरत है।