Lucknow में डॉक्टर के घर चोरी की कोशिश, CCTV फुटेज देख पड़ोसियों ने पकड़ा चोर

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में रविवार शाम एक डॉक्टर के घर में चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज ने उनकी सारी योजना चौपट कर दी। समय रहते पड़ोसियों

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में रविवार शाम एक डॉक्टर के घर में चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज ने उनकी सारी योजना चौपट कर दी। समय रहते पड़ोसियों और पुलिस की मदद से इस वारदात को नाकाम कर दिया गया।

यह पूरी घटना देवा रोड स्थित राय एन्क्लेव की है, जहां पेशे से डॉक्टर अनिल कुमार सिंह रहते हैं। रविवार शाम एक 14 साल की किशोरी अपने कुछ साथियों के साथ चोरी के इरादे से घर में घुसी। वह पहले बाउंड्री दीवार फांदकर अंदर पहुंची और फिर मुख्य गेट की कुंडी खोल दी। जैसे ही गेट खुला, बाहर खड़े दो-तीन युवक भी धक्का देकर घर के अंदर घुस गए।

डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने अपने मोबाइल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए इस पूरी हरकत को लाइव देख लिया। उन्होंने बिना देरी किए तुरंत अपने पड़ोसियों को खबर की। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों को घेरा और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने एक 14 वर्षीय किशोरी को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

थाना प्रभारी चिनहट दिनेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई लड़की की उम्र 14 साल है। पुलिस ने मौके से कुछ सामान जब्त किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।