Lucknow में साढ़े चार साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, मां का प्रेमी गिरफ्तार
Lucknow/Madiyav: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक साढ़े चार साल के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बच्चे की मां के प्रेमी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरो
Lucknow/Madiyav: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक साढ़े चार साल के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बच्चे की मां के प्रेमी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मासूम अहम की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह अयोध्या के गोसाईगंज का रहने वाला है और कानपुर में मजदूरी करता था। उसे सोमवार को मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से पकड़ा गया। बच्चे के पिता दिनेश कुमार, जो उन्नाव के रहने वाले हैं, ने 5 जुलाई को मड़ियांव थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसका बच्चे की मां पूनम देवी के साथ पिछले 8 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी का कहना था कि छोटा बच्चा अहम उन दोनों के बीच बाधा बन रहा था। जब पूनम काम पर जाती थी, तब आरोपी बच्चे को पीटता था। आरोपी के मुताबिक, बच्चा देर रात तक जागता था जिससे पूनम और उसके रिश्तों में दूरियां आ रही थीं, इसी झुंझलाहट में उसने बच्चे की पिटाई की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मासूम का लीवर फट गया था और अत्यधिक खून बहने तथा सदमे के कारण उसकी मौत हुई। आरोपी पिछले पांच दिनों से बच्चे को लात-घूंसों और करछी (पलटा) से पीट रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई करछी भी बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा और एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।