Lucknow में 4 साल के मासूम की हत्या, मां के प्रेमी को मड़ियावां पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के मड़ियावां इलाके में एक चार साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बच्चे की मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मासूम को बेरहमी से पीट-पीटकर मा
Lucknow: राजधानी के मड़ियावां इलाके में एक चार साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बच्चे की मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मासूम को बेरहमी से पीट-पीटकर मारने का आरोप है।
यह पूरी घटना श्रीनगर कॉलोनी की है, जहां पूनम नाम की महिला अपने चार साल के बेटे अहम के साथ किराए के मकान में रहती थी। पूनम अपने पति दिनेश कुमार से अलग रह रही थी। 3 जुलाई 2026 की शाम को बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उस समय पूनम ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया था कि बच्चा बाथरूम में नहाते समय फिसल गया था, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद वह उसे लोहिया संस्थान ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के सूत्रों ने बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान देखे थे, जिससे मामला संदिग्ध लगा। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक अहम की मौत शॉक और बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई थी। बच्चे के पेट, हाथ, पैर, पीठ और सीने पर गंभीर चोटें थीं और उसका लिवर भी फट गया था। इससे साफ हो गया कि बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी।
मृतक बच्चे के पिता दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। मड़ियावां पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि पूनम के घर पर प्रशांत नाम का एक व्यक्ति अक्सर आता-जाता था और कई बार वहीं रुकता भी था। पुलिस ने प्रशांत और पूनम की कॉल डिटेल निकाली और जांच आगे बढ़ाई। 6 जुलाई 2026 को पुलिस ने आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र के मुताबिक आरोपी ने ही बच्चे की हत्या की है।